Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

सुकमा में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या की

सुकमा एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार ने मंगलवार काे घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार रात 11 बजे ग्राम सिरसेटी के नंदापारा में बड़ी संख्या में नक्सली पहुंचे।

02 Sep 2025

सुकमा में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या की

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला सुकमा के केरलापाल के ग्राम सिरसेटी के नंदापारा में दो ग्रामीणों की नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में हत्या कर दी। साथ ही दो ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सुकमा एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार ने मंगलवार काे घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार रात 11 बजे ग्राम सिरसेटी के नंदापारा में बड़ी संख्या में नक्सली पहुंचे। नक्सलियों ने रात में गांव के दो ग्रामीण पदाम पोजा और पदाम देवेंद्र की हत्या कर दी और दो ग्रामीणों की पिटाई कर दी। घायल ग्रामीणों को गांव से लाने की तैयारी की जा रही है। इस इलाके में सड़क नहीं होने की वजह से इन ग्रामीणों को अभी तक केरलापाल लाया नहीं गया है। सुकमा के जिला पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा प्राप्त हुई है। जांच के लिए घटनास्थल पर टीम भेजी गई है।

बस्तर पुलिस के अनुसार, साल 2025 में अब तक माओवादी हिंसा में कुल 32 लोगों की जान जा चुकी है। इस वर्ष अब तक नौ शिक्षादूतों की मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों द्वारा हत्या की जा चुकी है। इनमें सुकमा जिले के अर्जुन डोडी, कवासी सुक्का और राम-लक्ष्मण बादसे तथा बीजापुर जिले के विनोद मनडे, सुरेश मेट्टा, अशोक मुचाकी, बामन राम कश्यप, कुंजाम भीमा तथा लालू ताती शामिल हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सुकमा में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या की
सुकमा एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार ने मंगलवार काे घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार रात 11 बजे ग्राम सिरसेटी के नंदापारा में बड़ी संख्या में नक्सली पहुंचे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News